"झूठ फैलाना बंद करो!"— जेंडर टेस्ट की अफवाहों पर भारती सिंह ने दी करारी प्रतिक्रिया
मुंबई: भारती सिंह ने परिवार वालों और फैंस को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी हाल ही में साझा की। यह जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग चैनल पर शेयर की थी। जिसमें बड़े बेटे गोला के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिसमें लिखा था कि वह बड़ा भाई बनने वाला है। फैंस भारती सिंह के लिए खुश हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा चल पड़ी है कि भारती ने विदेश में दूसरे बच्चे का जेंडर चेक करा लिया है। इस बात को लेकर भारती ने चुप्पी तोड़ी है और सच को सबके सामने रखा है।
भारती ने दूसरे बच्चे के जेंडर चेक पर क्या कहा?
भारती सिंह ने अपने व्लॉग में कहा, ‘कुछ लाेगों ने मुझे मैसेज करके कहा कि आप विदेश में हैं, तो पता कर लीजिए कि लड़का है या लड़की। लेकिन हम नियम नहीं तोड़ते हैं। मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। हमें भगवान बेटा दे या फिर बेटी, हमें स्वीकार है। हमारे परिवार ने भी हमें ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहा है। हम क्यों करें ये सब?’
हर्ष ने अलग ही बात सामने रखी
आगे व्लॉग में भारती के पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘और हम सस्पेंस क्यों खत्म करें। सस्पेंस का भी अपना मजा होता है।’ इस बात पर भारती सिंह भी हामी भरती हैं। आगे व्लॉग में वह अपने बड़े बेटे गोला के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं।
प्रेग्नेंसी में भी एक्टिव हैं भारती सिंह
भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में काफी एक्टिव हैं। वह परिवार के साथ विदेश में घूम रही हैं। अपने व्लॉग चैनल के लिए वीडियो बना रही हैं। साथ ही पिछले दिनों एंकरिंग करते हुए भी उन्हें देखा गया। बताते चलें कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काफी एक्टिव रहीं, डिलवरी के आखिरी समय तक काम करती रहीं।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?