Dhurandhar ट्रेलर रिलीज़: रणवीर सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन धमाका!
रणवीर सिंह | बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर देखने के लिए फिल्मी फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. धुरंधर का ट्रेलर पहले 12 नवंबर को रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद इसे कैंसिल कर दिया गया था. हालांकि, अब रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. धुरंधर में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. आदित्य धर डायरेक्टेड धुरंधर के ट्रेलर में शुरू से लेकर दिमाग के तार हिला देने वाला एक्शन देखने को मिल रहा है.
रणवीर सिंह का खतरनाक लुक देगा फैंस को झटका
पद्मावत के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह का खतरनाक और खूंखार लुक देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह की ट्रेलर में एंट्री एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में बंदूक लेकर होती है. इसके बाद वह कहते हैं, अगर तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हो तो मैं धमाका शुरू करूं…इसके बाद रणवीर का खून से सना चेहरा और खूंखार अवतार झटका देने वाला है. वह कभी लोहे और कांटे वाली गेंद पर आग लगाकर उससे मार-काट करते दिख रहे हैं तो कभी ताबड़तोड़ बंदूक चलाते दिख रहे हैं. हालांकि, ट्रेलर देखकर यह समझना मुश्किल है कि रणवीर सिंह हीरो का किरदार निभा रहे हैं या विलेन का.
संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन राम पाल का किरदार हिला देगा दिमाग!
धुरंधर में सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त का किरदार भी दिमाग को झकझोर कर रख देगा. ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन रामपाल बेरहम ISI मेजर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक शख्स के शरीर में कीलें गाढ़कर उसे दर्द देता और भारत को बर्बाद करने की धमकी देता नजर आ रहा है|
अक्षय खन्ना ट्रेलर में पत्थर से किसी का सिर फोड़ते और संजय दत्त एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से इंप्रेस करते दिखाई दे रहे हैं. आदित्य धर डायरेक्टरेड और मल्टी स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को दस्तक देने जा रही है. ट्रेलर देख फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है.
Artemis II की ऐतिहासिक उड़ान: चंद्र मिशन में नई कामयाबी
चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: मतदान से एक दिन पहले बिना अनुमति नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन
पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
रायपुर IIM के मंच से जयशंकर का दमदार संदेश, छात्रों को दिखाई नई दिशा
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”
AIADMK पर आरोपों पर पलानीस्वामी का पलटवार: स्टालिन को गिनाईं अपनी योजनाएं
होर्मुज संकट के बीच नई रणनीति: खाड़ी देश तेल-गैस सप्लाई के लिए बना रहे वैकल्पिक प्लान
विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
केरल चुनाव में नई पहल: युवा वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त Uber और खास सुविधाएं
अन्नामलाई का बड़ा बयान: “टिकट नहीं कटा, चुनाव न लड़ने का फैसला मेरा था”