उज्जैन में सिगरेट गोदाम चोरी का खुलासा, 31 लाख का माल बरामद
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में स्थित आईटीसी सिगरेट के गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गोदाम का ताला तोड़कर 25 से 26 पेटी सिगरेट चुराने वाले गिरोह के दो मुख्य शातिर आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान और मुंबई से गिरफ्तार किया है।
31.35 लाख रुपये का मशरूका बरामद
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की सिगरेट, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार सहित कुल 31.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह वारदात 6 और 7 जून की मध्यरात्रि को अंजाम दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।
चोरी की लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर दिया वारदात को अंजाम
दशहरा मैदान क्षेत्र में नेहरू पार्क के समीप स्थित माहेश्वरी मार्केटिंग के आईटीसी सिगरेट गोदाम को बदमाशों ने निशाना बनाया था। जांच में सामने आया कि वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा XUV 500 गाड़ी उज्जैन के नागझिरी से और XUV 300 मंदसौर के दलौदा से चोरी की गई थी। बदमाशों ने इन्हीं चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर सिगरेट की पेटियां लादीं और मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज और अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए मिली सफलता
घटना के बाद माधव नगर पुलिस ने गोदाम व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध वाहनों की लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर जांच की आंच मध्य प्रदेश से राजस्थान के भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ और अंततः महाराष्ट्र तक पहुंची। 12 अगस्त को सटीक सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।
राजस्थान और मुंबई के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने राजस्थान के पाली निवासी रामपाल उर्फ रामा चौधरी और मुंबई निवासी रेहान उर्फ राजा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद सामान का विवरण:
-
नकद राशि: 1.35 लाख रुपये
-
सिगरेट (विभिन्न ब्रांड्स): 15 लाख रुपये मूल्य की
-
सोनाटा कार: 15 लाख रुपये मूल्य की
-
कुल जब्ती: 31.35 लाख रुपये
खरीददारों और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि चोरी की गई सिगरेट की पेटियों को उन्होंने अलग-अलग शहरों में बेच दिया था। पुलिस अब उस नेटवर्क का पता लगा रही है जिन्होंने चोरी का माल खरीदा था, साथ ही गिरोह में शामिल अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट
प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: मंत्री राजेश अग्रवाल