‘अर्जुन रेड्डी’ फेम शालिनी पांडे डीपफेक का शिकार, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
अभिनेत्री शालिनी पांडे ने फेक एआई वीडियो मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सब काफी परेशान करने वाला मामला है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से खास अपील की है।
एक्ट्रेस ने क्या किया पोस्ट
हाल ही में शालिनी पांडे का एक एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस मामले में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने उस फर्जी, कृत्रिम रूप से बनाए गए वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं जो इस समय ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है।
यह वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और इसमें मैं नहीं हूं। मैं इस तरह के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करती हूं और मेरा मानना है कि टेक्नोलॉजी के ऐसे दुरुपयोग को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए।’
फैंस से खास अपील
आगे अपनी पोस्ट में शालिनी पांडे ने कहा, ‘यदि आपको यह वीडियो कहीं भी दिखाई दे, तो कृपया इसे साझा न करें, आगे न भेजें, डाउनलोड न करें या इस पर कोई प्रतिक्रिया न दें। इसके बजाय, कृपया इसकी तुरंत रिपोर्ट करें। मैं सभी से जिम्मेदारी और सावधानी बरतने का अनुरोध करता हूं, और इसके प्रसार को रोकने में मदद करने का आग्रह करता हूं, न कि इसे और अधिक लोगों तक पहुंचाने का। धन्यवाद।’
शालिनी पांडे वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस शालिनी पांडे हाल ही में धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2022 में रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। इसी साल आई फिल्म ‘राहु केतु’ और सीरीज ‘बैंडवाले’ में भी वह नजर आई हैं।
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं