92 रन पर आउट होकर टूटे वैभव, सचिन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से रह गए 8 रन दूर
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने महज 81 गेंदों, 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 92 रन की धमाकेदार रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है। इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। लेकिन, वह भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से महज 8 रन से चूक गए। आउट होने के बाद इसकी निराशा उनके चेहरे पर साफ नजर आई, जब उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला पटका।
सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के पास बेंगलुरु में नया इतिहास रचने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। वैभव अगर 8 रन और बनाकर अपना शतक पूरा कर लेते तो वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाते। इस मामले में वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देते। सचिन ने दलीप ट्रॉफी 1990/91 में महज 17 साल 262 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकॉर्ड का अवसर
वैभव सूर्यवंशी अगर सेंट्रल जोन के खिलाफ अपना शतक पूरा कर लेते तो वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन अंकों तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज भी बन जाते। फिलहाल, ये रिकॉर्ड पंजाब के ध्रुव पांडोव के नाम दर्ज है। ध्रुव ने रणजी ट्रॉफी 1988-89 के सीजन में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, उन्होंने महज 14 साल और 293 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था।
मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम ने 266 रन बनाए। सेंट्रल की ओर से रिंकू सिंह ने 60 तो आर्यन जुयाल ने 46 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजित सरकार ने 3-3 विकेट लिए तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में दूसरे दिन चायकाल तक ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। ईस्ट की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 92 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 69 रन बनाए हैं। वहीं, सेंट्रल की ओर से आर्यन पांडेय और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट तो यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए हैं।
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं