केंद्रीय मंत्री के नाम पर तय हुआ था प्रोटोकॉल, ओंकारेश्वर पहुंचने से पहले ही श्रद्धालुओं से ठगी
खंडवा: प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर अवैध वसूली और श्रद्धालुओं से ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात के सूरत से दर्शन करने आए 37 श्रद्धालुओं के एक दल से तय शुल्क 11,100 रुपए की जगह 25,900 रुपए वसूल लिए गए। हैरानी की बात यह है कि इस दल के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के संदर्भ से निःशुल्क प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था की गई थी, इसके बावजूद होटल में सक्रिय दलाल ने श्रद्धालुओं को चूना लगा दिया।
केंद्रीय मंत्री के कॉल के बाद तय हुआ था निःशुल्क प्रोटोकॉल
सूरत से आए 37 श्रद्धालुओं ने रविवार दोपहर में केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के माध्यम से दर्शन प्रभारी और डेप्युटी कलेक्टर मुकेश काशिव से संपर्क कराया था। इसके बाद प्रशासन ने शाम 6 बजे सभी 37 श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। लेकिन मंदिर के अंदर तक पहुंचते-पहुंचते श्रद्धालुओं के साथ ऐसी ठगी हुई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
मंदिर में वीआईपी बैंड देखकर खुला फर्जीवाड़ा
शाम को जब श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे तो उनके हाथों में वीआईपी दर्शन बैंड बंधे हुए थे। दर्शन प्रभारी डेप्युटी कलेक्टर मुकेश काशिव को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर उन्होंने पूछा कि जब प्रोटोकॉल बुक था तो वीआईपी टिकट कहां से लिए? श्रद्धालुओं ने बताया कि ब्रह्मपुरी घाट स्थित गोवर्धन होटल में मिले एक व्यक्ति को उन्होंने प्रति श्रद्धालु 700 रुपए के हिसाब से सभी 37 श्रद्धालुओं से कुल 25,900 रुपए नकद दिए थे। उस व्यक्ति ने तय दर 300 रुपए प्रति व्यक्ति यानी कुल 11,100 रुपए के बजाय अधिक राशि वसूली और वीआईपी बैंड लाकर दे दिए।
बैंक बंद होने से यूपीआई जांच अटकी, प्रशासन अलर्ट
प्रशासनिक जांच में सामने आया कि टिकट बुकिंग गोवर्धन होटल के पास से यूपीआई के जरिए ऑनलाइन की गई थी। रविवार को बैंक बंद होने के कारण ट्रांजैक्शन विवरण और आरोपी का सटीक नाम सामने नहीं आ सका। डेप्युटी कलेक्टर मुकेश काशिव ने सभी श्रद्धालुओं के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज कर उन्हें दर्शन कराकर रवाना किया। आज सोमवार को बैंक खुलने के बाद साइबर और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी।
ओंकारेश्वर में अवैध वसूली के पहले भी आ चुके हैं कई मामले
-
6 जुलाई 2026: सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से 11 श्रद्धालुओं से 13,200 रुपये वसूले गए; मांधाता थाने के आरक्षक को लाइन अटैच किया गया।
-
10 मई 2026: मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा 2,300 रुपये में अनाधिकृत रूप से रिस्ट बैंड बेचे जाने का मामला पकड़ा गया।
-
20 मार्च 2026: एक पुरोहित ने पुरानी तारीख के प्रोटोकॉल बेल्ट देकर 4 श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 1,500 रुपये के हिसाब से कुल 6,000 रुपये वसूले थे।
खंडवा कलेक्टर ने कहा दर्शन व्यवस्था में और भी बरती जाएगी सख्ती ओंकारेश्वर मंदिर में लगातार इस तरह की ठगी के मामले सामने आने के बाद खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इस मामले में कहा है कि अब दर्शन व्यवस्था में और भी सख़्ती बरती जाएगी।
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं