विधानसभा मानसून सत्र: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत और शिकार पर होगी बहस
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही के तीसरे दिन आज सदन में जोरदार बहस की उम्मीद है। प्रश्नकाल के दौरान सरकार के कई प्रमुख चेहरे विधायकों के तीखे सवालों का सामना करेंगे। इनमें सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने-अपने मंत्रालयों से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर सदस्यों को जवाब देंगे।
सदन के पटल पर रखे जाएंगे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वार्षिक रिपोर्ट
आज की विधायी कार्यवाही के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के वार्षिक लेखा-जोखा और प्रतिवेदन को पटल पर रखेंगे। उनके साथ ही कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने विभागों से जुड़े जरूरी सरकारी दस्तावेजों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
बाघों के शिकार और सरकारी प्रिंटिंग में धांधली के मुद्दों पर गरमाएगा सदन
आज विधानसभा में दो बेहद संवेदनशील ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। पहला गंभीर मामला इंद्रावती टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय पशु बाघों के अवैध शिकार से जुड़ा है, जिस पर विपक्षी सदस्य सरकार को घेरेंगे। दूसरा विषय शासकीय मुद्रणालय (प्रिंटिंग प्रेस) के काम-काज में बड़े पैमाने पर हुई कथित अनियमितताओं और गड़बड़ी से संबंधित है।
इसके साथ ही, विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों व संकल्पों से जुड़ी समिति की पहली रिपोर्ट पेश करेंगे, जबकि विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह जनहित से जुड़ी कई अहम याचिकाएं सदन के सामने रखेंगे। आज कुल 7 शासकीय विधायी कार्यों पर भी मुहर लगने की संभावना है।
सत्र के दूसरे दिन जल जीवन मिशन और खाद की कमी पर मचा था हंगामा
गौरतलब है कि मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन के भीतर जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली थी। प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विधायक भैयालाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी टंकियों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का मामला उठाया, जिस पर बैकफुट पर आई सरकार ने उच्च स्तरीय जांच कराने का भरोसा दिया। इसके बाद शून्यकाल शुरू होते ही विपक्ष ने राज्य में खाद और बीज की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए काम रोको प्रस्ताव (स्थगन प्रस्ताव) पेश कर तुरंत चर्चा कराने की मांग की, जिसे लेकर काफी नोकझोंक हुई।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?