VIP नंबरों की अनोखी दुनिया, जहां एक फोन नंबर की कीमत करोड़ों में
बीजिंग। मोबाइल नंबर याद न रख पाने की आम परेशानी को एक शख्स ने ऐसे अनोखे जुनून में बदल दिया, जिसने उन्हें सीधे 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में पहुंचा दिया। यह व्यक्ति दुनिया के 15 सबसे दुर्लभ और वीआईपी मोबाइल नंबर्स के मालिक हैं, जिसे उन्होंने 'गोल्डन डिजिट्स' का नाम दिया है। इस अनमोल कलेक्शन के चार नंबरों ने अपनी खासियतों की वजह से गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।
एक सलाह से शुरू हुआ अनोखा सफर
इस अनोखे शौक की शुरुआत करीब 15 साल पहले एक इत्तेफाक से हुई थी। जब इस शख्स का मोबाइल फोन खराब हुआ और उन्हें अपना ही नंबर याद करने में काफी परेशानी हुई, तब उनके एक दोस्त ने उन्हें ऐसा नंबर लेने की सलाह दी जिसे याद रखना बच्चों का खेल हो। दोस्त की यह सलाह उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने बार-बार दोहराए जाने वाले और खास पैटर्न वाले वीआईपी नंबर्स को इकट्ठा करना शुरू कर दिया।
गिनीज बुक में दर्ज हुए चार नंबर
उनके इस 'गोल्डन डिजिट्स' कलेक्शन में 0 से 9 तक के बेहतरीन कॉम्बिनेशन वाले कुल 15 नंबर्स शामिल हैं। इनमें से चार इतालवी (+39) नंबरों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में लगातार 10 बार एक ही अंक वाला नंबर (+39) 3333333333, सबसे ज्यादा घटते क्रम वाला नंबर (+39) 3376543210 और सबसे ज्यादा बढ़ते क्रम वाला नंबर (+39) 3401234567 शामिल हैं। इसके अलावा एक नंबर ऐसा भी है जिसमें 11 बार एक ही अंक आता है।
करोड़ों में है इन नंबर्स की कीमत
कलेक्टर का कहना है कि दुनिया में इकलौते होने के कारण ये सभी नंबर्स पूरी तरह अनमोल हैं। हालांकि, इतिहास की पुरानी नीलामियों से इनकी भारी-भरकम कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। साल 2006 में दोहा की एक चैरिटी नीलामी में 666-6666 नंबर करीब 23 करोड़ रुपये में बिका था, वहीं 2003 में चीन में 8888-8888 नंबर को सुख-समृद्धि का प्रतीक मानकर करीब 2.80 लाख डॉलर में खरीदा गया था। ऐसे में 4 गिनीज रिकॉर्ड वाले इन 15 'गोल्डन डिजिट्स' की कुल कीमत का सटीक अंदाजा लगाना नामुमकिन सा है।
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, तेहरान ने दी बड़े हमले की धमकी