90 के दशक में अफवाहें तय करती थीं एक्टर्स की इमेज, रवीना टंडन का खुलासा
90 के दशक की मशहूर 'मस्त-मस्त गर्ल' यानी रवीना टंडन इन दिनों अपनी आने वाली बड़े बजट की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीज़र और पहला गाना दर्शकों के बीच आ चुका है। इसी बीच, रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान 90 के दौर में फिल्मी सितारों और मीडिया के आपसी रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने उस जमाने की सनसनीखेज पत्रकारिता (येलो जर्नलिज्म) पर अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि उस दौर में जब सोशल मीडिया नहीं था, तब झूठी अफवाहें और विवादित सुर्खियां रातों-रात किसी भी कलाकार की छवि को बिगाड़ देती थीं और सितारों के पास अपनी सफाई देने का कोई जरिया नहीं होता था।
आज सोशल मीडिया देता है तुरंत सफाई देने की आजादी
चैट शो 'नॉट डन येट' के दूसरे एपिसोड में मालिनी अग्रवाल से बातचीत करते हुए रवीना ने कहा कि आज का दौर बहुत बदल चुका है। सोशल मीडिया अभिनेताओं को अपने फैंस से सीधे संवाद करने और अपना पक्ष रखने की पूरी आजादी देता है। पुराने दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 90 के दशक में पीत पत्रकारिता पर किसी तरह का कोई नियंत्रण या अंकुश नहीं था। यही वजह थी कि उस समय किसी भी झूठी खबर पर तुरंत स्थिति साफ करना नामुमकिन जैसा था। मगर आज अगर किसी के बारे में कोई गलत खबर उड़ती है, तो वे तुरंत इंस्टाग्राम या किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालकर जनता के सामने सच्चाई रख सकते हैं।
साजिश के तहत बनती थीं सुर्खियां, माफी का भी नहीं होता था असर
रवीना ने पुराना सच उजागर करते हुए बताया कि उस दौर में जो कलाकार पत्रिकाओं के संपादकों की चापलूसी करते थे या उनकी गुड-बुक्स में होते थे, उनके बारे में हमेशा अच्छी बातें लिखी जाती थीं। वहीं जो कलाकार अपनी निजी जिंदगी को सीक्रेट रखना पसंद करते थे, मीडिया उन्हें चैन से जीने नहीं देता था।
उन्होंने आगे कहा कि उस समय एक बार जो हेडिंग छप गई, वह पाठकों के दिमाग में घर कर जाती थी। अगर बाद में वो मैगजीन अपनी गलती के लिए छोटी सी माफी भी मांग लेती थी, तो उसका कोई मोल नहीं रह जाता था। माफीनामा छपने तक उस कलाकार के करियर और छवि को जो नुकसान पहुंचना होता था, वह पहुंच चुका होता था, जिसे ठीक करना नामुमकिन था।
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार संग दिखेंगी रवीना
रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में संजय दत्त के साथ फिल्म 'घुड़चड़ी' में देखा गया था। अब वह जल्द ही अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता और राजपाल यादव जैसे कई दिग्गज कलाकार पर्दे पर धमाल मचाएंगे। इसके अलावा रवीना के पास साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' भी पाइपलाइन में है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश