UP के रेलवे स्टेशन पर मिला युवती के शव का खौफनाक राज, CCTV जांच में बड़ा खुलासा
लखनऊ: छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में महिला की बेरहमी से हत्या कर शव के पांच टुकड़े करने के सनसनीखेज मामले में एक नया खुलासा हुआ है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की शुरुआती जांच के मुताबिक, हत्यारों ने वारदात को अंजाम किसी दूसरी जगह पर दिया था। इसके बाद शव को छुपाने और शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से सिर को धड़ से अलग कर दिया गया और बाकी हिस्सों को बक्से में बंद कर उत्तर प्रदेश के ही किसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा दिया गया।
सोमवार को जीआरपी की तीन अलग-अलग टीमों ने बिहार के छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, गोपालगंज और थावे समेत कई स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध बक्सा ले जाता हुआ नहीं दिखा। इसके बाद अब पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (तमकुही रोड स्टेशन) से लेकर लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के फुटेज खंगाल रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सफर के दौरान ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी की सुरक्षा टीमें तैनात थीं।
सफर के दौरान शौचालय के पास दिखा था बक्सा जीआरपी इस वक्त ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 में यात्रा कर रहे मुसाफिरों से पूछताछ कर रही है। सहयात्रियों ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1 बजे शौचालय के पास एक लावारिस बक्सा देखा गया था, लेकिन देर रात होने की वजह से किसी ने इस पर गौर नहीं किया। रविवार सुबह जब ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तब इस लावारिस बक्से को खोलने पर भीतर का खौफनाक मंजर देखकर सबके होश उड़ गए।
बदले या रंजिश में वारदात की आशंका अब तक की कड़ियों को जोड़ने पर पुलिस को अंदेशा है कि इस हत्याकांड के पीछे गहरी नफरत या बदले की भावना हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंधों या फिर ऑनर किलिंग (पारिवारिक प्रतिष्ठा) के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे कांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं।
पहचान जुटाने में जुटी पुलिस मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। सोमवार को जीआरपी ने महिला के फिंगरप्रिंट्स के जरिए बायोमीट्रिक मिलान कराने की कोशिश की थी, लेकिन शरीर से खून पूरी तरह सूख जाने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका। रेलवे एसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
क्या था पूरा वाकया? रविवार सुबह जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर आकर रुकी, तो स्लीपर बोगी एस-1 में एक लावारिस बक्सा और बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने जब बक्से को खोला तो उसमें महिला का धड़ बरामद हुआ, जबकि पास ही रखे बैग की पॉलिथीन से हाथ-पैर मिले। मृतका का सिर अब भी गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव