यूपी में बैंगन की कलौंजी खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी
आजमगढ़ (जीयनपुर)। जिले के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत चंगईपुर गांव में रात के भोजन में बैंगन की कलौंजी खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई। हालत नाजुक होने पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की तत्परता से सभी पीड़ितों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खाना खाने के आधे घंटे बाद बिगड़ी तबीयत
चंगईपुर गांव के रहने वाले अर्जुन गौतम ने बताया कि बुधवार की रात उनके घर पर बैंगन की कलौंजी बनी थी, उस वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के लोगों ने जैसे ही खाना खाया, उसके करीब आधे घंटे बाद रात 9:30 बजे अचानक सबकी हालत बिगड़ने लगी। बीमार होने वालों में अर्जुन के पिता अनिल कुमार (40), माता मंशा देवी (38), दादी कुमारी देवी (65), बहन अंशिका (14) और ननिहाल से आए रिश्तेदार अमन कुमार (18, निवासी नगवा मैदो सरदहा, महाराजगंज) शामिल हैं।
सभी को अचानक सिर चकराने, घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण महसूस होने लगे, जबकि अनिल कुमार को लगातार उल्टियां होने लगीं। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी तुरंत अर्जुन को दी।
दो मरीजों की हालत गंभीर, ICU में इलाज जारी
अर्जुन ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जीयनपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती दादी कुमारी देवी और अमन कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है।
104 डिग्री बुखार और पल्स डाउन, डॉक्टर बोले- स्थिति में सुधार
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, जब मरीजों को लाया गया था तब सभी बेहोशी की हालत में थे, उनका पल्स रेट काफी कम था और सभी को 104 डिग्री तेज बुखार था। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह फूड प्वाइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) या फिर सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। हालांकि, इलाज के बाद अब मरीजों की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।
इस संबंध में जीयनपुर के कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना मिली है। खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल ले रही है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला