लूट-डकैती के आरोप में IPS सहित चार पुलिसकर्मी FIR में नामजद
ग्वालियर: जिला न्यायालय के कड़े रुख के बाद ग्वालियर पुलिस ने अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक संगीन मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसपी और वर्तमान डीआईजी (भोपाल ग्रामीण) राजेश सिंह चंदेल सहित थाटीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी, एक एसआई और आरक्षक के विरुद्ध लूट, डकैती और धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग का आरोप
पूरा मामला साल 2023 के एक पुराने विवाद से जुड़ा है। परिवादी अनूप राणा के वकील अशोक प्रजापति के अनुसार, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि जब इसकी जानकारी जांच अधिकारी एसआई अजय सिंह सिकरवार को हुई, तो उन्होंने अवैध वसूली शुरू कर दी। आरोप है कि दबाव बनाकर दोनों पक्षों से करीब 30 लाख रुपये आरक्षक संतोष वर्मा के जरिए मंगवाए गए।
एसपी पर शिकायत अनसुनी करने का दावा
मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसपी राजेश सिंह चंदेल से की। आरोप है कि एसपी ने उचित कार्रवाई करने के बजाय शिकायत को वापस उसी थाटीपुर थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।
कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गहराई से जांच की और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मांगे। कोर्ट को जब यह पता चला कि साक्ष्य मिटाने की नियत से फुटेज डिलीट कर दिए गए हैं, तो इसे बेहद गंभीर अपराध माना गया। अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें
अदालत के आदेश के बाद थाटीपुर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब इस केस की जांच एक उच्च स्तरीय टीम द्वारा किए जाने की संभावना है। एक आईपीएस अधिकारी और थाना स्तर के अधिकारियों पर डकैती जैसी धाराओं में मामला दर्ज होना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी फजीहत का विषय बन गया है। अब पुलिस इस मामले में कानूनी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा का रॉयल अंदाज हुआ वायरल
बेटे के लिए सुतापा सिकदर का इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर वायरल
कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का सांप काटने से निधन, पार्टी में शोक की लहर
देवास पटाखा फैक्ट्री में 2 महीने पहले भी लगी थी आग, फिर भी रिन्यू कर दिया लाइसेंस
‘इस बार पेपर लीक माफिया बचेंगे नहीं’, नई परीक्षा तारीख पर बोले शिक्षा मंत्री प्रधान
MP में महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगे; जानें आपके शहर के नए रेट
अमेठी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला
चार भाई-बहनों पर अत्याचार: पीठ, हाथ और सिर पर मिले गंभीर घाव
थ्रोबैक तस्वीरों में दिखा मां-बेटे का खास रिश्ता, फैंस भी हुए इमोशनल
दर्दनाक मंजर: एक साथ दिखी मां-बेटी की निःशब्द विदाई