आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बोलने की प्रबल संभावना है। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस तेज है। विपक्ष द्वारा बिल को परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति और बहुमत के अभाव में बिल पास न होने के बाद, माना जा रहा है कि पीएम इस मुद्दे पर सरकार की भावी रणनीति साझा कर सकते हैं।
इससे पहले 21 सितंबर 2025 को पीएम ने जीएसटी सुधारों की घोषणा की थी, वहीं 12 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी साझा की थी। आज रात होने वाले इस संबोधन का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी