यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
लखनऊ/दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा हुई। कैबिनेट विस्तार और नई टीम का गठन अब अंतिम चरण में माना जा रहा है।
वर्तमान में योगी सरकार में 54 मंत्री हैं और 6 पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पार्टी का फोकस विशेष रूप से अवध क्षेत्र के पासी, कुर्मी और ब्राह्मण मतदाताओं की नाराजगी दूर करने पर है। आगामी विस्तार में पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ सवर्ण समाज को भी साधने की कोशिश की जाएगी, ताकि चुनावों से पहले जातीय समीकरणों को दुरुस्त किया जा सके।
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव