KKR में बदलाव की आहट: अभिषेक नायर की छुट्टी और मैकुलम की होगी वापसी?
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। केकेआर सीजन के शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की लगातार हार के बाद कोच अभिषेक नायर और कप्तान अंजिक्य रहाणे निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ अपना पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि अगले सीजन केकेआर का ही एक पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकता है।
मैकुलम बनेंगे नए कोच?
पीटरसन कहना है कि अगले आईपीएल सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के नए कोच हो सकते हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात कही। हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड की पुरुष टीम के कोच हैं और उनका कार्यकाल 2027 तक है। पीटरसन ने केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह भविष्यवाणी की है, लेकिन बतौर इंग्लैंड हेड कोच मैकुलम का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है। इसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर हो सकती है।
मैकुलम पहले भी KKR के साथ रह चुके
मैकुलम के लिए केकेआर नया नहीं है। उन्होंने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। मैकुलम केकेआर के कोच रहते हुए ही इंग्लैंड के हेड कोच नियुक्त किए गए थे। 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी। पहला मुकाबला केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी। वह 2008 से 2010 और 2012 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे। मैकुलम 2020 से 2022 तक केकेआर के कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में केकेआर ने 2021 का फाइनल खेला था।
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव