पालतू कुत्तों और बिल्लियों में भी तेजी से बढ रहे डायबिटीज के मामले
लंदन: इंसानों की तरह अब पालतू कुत्तों और बिल्लियों में भी डायबिटीज (मधुमेह) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में पालतू जानवरों में शुगर लेवल बढ़ने के मामलों में भारी उछाल आया है। शहरों में पालतू जानवरों की बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी और अत्यधिक कैलोरी वाला पैकेट बंद भोजन इस गंभीर समस्या के मुख्य कारण हैं।
अक्सर लापरवाही के चलते मालिक तब डॉक्टर के पास पहुँचते हैं जब जानवर का शुगर लेवल 500 के पार पहुँच जाता है, जो उनकी किडनी और हृदय के लिए घातक हो सकता है। मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। यदि आपके पालतू जानवर को अचानक अधिक प्यास लग रही है, वजन घट रहा है, सुस्ती छाई रहती है या घाव भरने में देरी हो रही है, तो यह डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। समय रहते पहचान और संतुलित आहार ही आपके 'पेट' की जान बचा सकता है।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर