नगर निगम ने पेश किया 8455 करोड़ का बजट, विकास पर फोकस
इंदौर|इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया गया। इस बार बजट में शहरवासियों पर नए करों का बोझ नहीं डाला गया है, लेकिन कोई बड़ी घोषणाएं भी नहीं की गईं। भाजपा की नगर निगम का जोर पुराने प्रोजेक्टों, सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की 29 सड़कों पर है। 8 हजार 455 करोड़ के पेश बजट में इसके लिए सबसे ज्यादा राशि रखी गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण में कहा कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही पुराने कर की दरों में इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल कांड को लेकर हमें दुख है, लेकिन अब वहां नई लाइन बिछ गई है। निगम ने फैसला लिया है कि भागीरथपुरा में मृतकों के परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम ने पेयजल, सड़क, पर्यावरण और सफाई के लिए बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया है।
ये प्रावधान किए निगम ने बजट में
भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड से सबक लेकर शहर में पानी की जांच के लिए लैब शुरू करने की योजना निगम ने बनाई है, जिसकी घोषणा बजट में की गई। इसके अलावा नर्मदा के चतुर्थ चरण और मास्टर प्लान की 29 सड़कों के निर्माण के लिए बजट में बड़ी राशि रखी गई। 29 गांवों में नर्मदा जल आपूर्ति और सीवरेज लाइन बिछाने के लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया।
हमारे कार्यकाल का फायदा आने वाले 25 वर्षों के लिए
हमारे निगम ने आने वाले 25 वर्षों के हिसाब से काम किया है। नर्मदा के चौथे चरण के अलावा सीवरेज का नेटवर्क हमने बढ़ाया है। मास्टर प्लान की 23 सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसका फायदा भविष्य में शहर की जनता को मिलेगा।
पुष्यमित्र भार्गव, मेयर इंदौर
- मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं: चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष
- शहर में मूलभूत सुविधाएं भी भाजपा की निगम नहीं दे पाई। नर्मदा के चौथे चरण की प्लानिंग की जा रही है, लेकिन शहर को साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।
डेविड धवन की सफाई: 'है जवानी तो इश्क होना है' में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल, टीजर विवाद पर बोले डायरेक्टर।