दिल्ली कैपिल्स इस बार खिताबी जीत के इरादे से उतरेगी
मुम्बई । अक्षर पटेल की कप्तानी में इस बार दिल्ली कैपिल्स का लक्ष्य आईपीएल खिताब जीतना रहेगा। दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत बुधवार पहली अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंटस के खिलाफ मैच से करेगी। कैपिटल्स की टीम ने पिछले सत्र की शुरुआत अच्छी की थी पर बाद में वह अपनी लय खोने के कारण बाहर हो गयी थी। ऐमें में अगर कैपिटल्स को इस बार जीत दर्ज करनी है तो उसे अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानना होगा। बेन डकेट के नाम वापस लेने ने उसे झटक लगा है। अब उसकी बल्लेबाजी शीर्ष क्रम में केएल राहुल और पथुम निसांका के अलावा पृथ्वी शॉ पर आधारित रहेगी। वहीं मध्यक्रम में टीम के पास ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के फिट नहीं होने से टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और आकिब नबी पर रहेगी। कप्तान अक्षर पर बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में में भी टीम की ओर से अधिक से अधिक योगदान देने की जिम्मेदारी रहेगी। टीम 2008 से ही लीग का हिस्सा है पर एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। इस दौरान उसने कई कप्तान भी बदले हैं।
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के व्यवहार को लेकर BCCI ने दिया सख्त संदेश
‘कॉमप्रोमाइज्ड पीएम ने अडाणी की रिहाई का सौदा किया’, राहुल गांधी का बड़ा आरोप
एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परीक्षा से छूट देने की उठाई मांग
Barbara Palvin ने कान्स में प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट से बटोरी सुर्खियां
वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा का रॉयल अंदाज हुआ वायरल
बेटे के लिए सुतापा सिकदर का इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर वायरल
कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का सांप काटने से निधन, पार्टी में शोक की लहर
देवास पटाखा फैक्ट्री में 2 महीने पहले भी लगी थी आग, फिर भी रिन्यू कर दिया लाइसेंस
‘इस बार पेपर लीक माफिया बचेंगे नहीं’, नई परीक्षा तारीख पर बोले शिक्षा मंत्री प्रधान
MP में महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगे; जानें आपके शहर के नए रेट