IPL टिकट विवाद का समाधान: कर्नाटक के हर विधायक को मिलेगा दो मुफ्त पास
नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टिकट को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) ने घोषणा की है कि राज्य के सभी विधायकों को दो-दो फ्री टिकट दिए जाएंगे। साथ ही उनके लिए स्टेडियम में अलग बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने विधानसभा में सभी विधायकों के लिए चार-चार टिकट की मांग की और Karnataka State Cricket Association पर जनप्रतिनिधियों के अनादर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि जनप्रतिनिधि “वीआईपी” होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए।
दो टिकट देने पर बनी सहमति
बढ़ते विवाद के बीच हुई बैठक में Venkatesh Prasad, मुख्यमंत्री Siddaramaiah और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि पहले मैच के लिए सभी विधायकों को दो टिकट दिए जाएंगे और उनके लिए अलग स्टैंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आईपीएल के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगे।
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चार टिकट देना संभव नहीं है। फिलहाल पहले मैच के लिए दो टिकट दिए जाएंगे, जबकि आगे के मैचों को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
16 साल पुराने रिश्ते के खत्म होने का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
तमिलनाडु BJP में घमासान, पूर्व प्रवक्ता को भेजा गया 1 करोड़ का मानहानि नोटिस
‘शुभेंदु अधिकारी हैरी पॉटर नहीं हैं’, रिजु दत्ता का पश्चिम बंगाल सरकार पर बड़ा बयान
महिलाओं को बड़ी राहत: जनगणना फॉर्म में पति का नाम बताना अनिवार्य नहीं होगा
अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दिए बड़े अपडेट
धरती के बेहद करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने कहा- खतरे की बात नहीं
तेज हवाओं के बीच मकान ढहा, एक ही परिवार के चार लोगों ने गंवाई जान
फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हड़कंप
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के व्यवहार को लेकर BCCI ने दिया सख्त संदेश