नकवी की नई चेतावनी, PSL छोड़ IPL जाने पर होगी कार्रवाई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई गीदड़भभकी सामने आई है। उन्होंने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिन्होंने आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर आईपीएल में जाने का फैसला किया है। लगातार दूसरे साल ये दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं।
मुजरबानी के बाद शनाका
श्रीलंका के दासुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स की टीम को छोड़कर आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने का फैसला किया है। राजस्थान ने शनाका को चोटिल सैम करन की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स लाहौर कलंदर्स में शनाका की जगह लेंगे। ब्लेसिंग मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ आईपीएल का करार पक्का होने के बाद पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग से हट चुके हैं।
डरे नकवी ने क्या कहा?
मोहसिन नकवी ने कहा, 'हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था (कॉर्बिन बॉश, जिन्हें पीएसएल से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था), और इस बार भी वैसा ही होगा।' पिछली बार पेशावर जल्मी के लिए बॉश एक बेहतरीन पसंद थे, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम अंतिम समय पर वापस ले लिया था।
ये क्या बोल गए नकवी!
नकवी ने आगे कहा, 'आईपीएल के साथ टकराव कोई समस्या नहीं है, क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं। हम पाकिस्तान सुपर लीग को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि हमारे पास पूरे साल में कोई और समय उपलब्ध नहीं है।'
इन खिलाड़ियों ने पीएसएल से नाम वापस लिया
पीएसएल के इस सीजन के लिए कुछ और खिलाड़ियों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, जिनमें गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और टूर्नामेंट का यह सीजन बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। हालांकि, नकवी ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए तेल संकट की वजह से टूर्नामेंट का आयोजन अब छह की जगह सिर्फ दो वेन्यू, लाहौर और कराची, में किया जाएगा।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके