इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने तनय का शव फोम समझकर उठाया
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में 18 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड को 5 दिन बीत गए हैं. इलेक्ट्रिक कार के जरिए घर में लगी आग में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी. इस घटना में 7 लोगों का शव तलाश कर पोस्टमार्टम तुरंत कर दिया गया था, जबकि 8वां शव जो 6 साल का तन्मय का था, उसका पोस्टमार्टम बाद में कराया गया था. अब तनय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है, कि पुलिस ने जिसे शव समझकर डॉक्टर को सौंपा था, वह शव नहीं बल्कि सोफे का फोम था. पुलिस शव की तलाश कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, बच्चे का शव नहीं सोफे का फोम
शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के बृजेश्वरी एनएक्स में अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस मामले की जांच लगातार कर रही है, वहीं सभी लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है. जहां पता चला है कि किसी भी व्यक्ति को करंट नहीं लगा था. सभी की मौत धुआं भरने और आग में झुलसने के कारण हुई है. सबसे हैरान करने वाली बात जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई है, वह यह है कि पुलिस ने तनय का जो शव डॉक्टरों को सौंपा था. वह शव नहीं बल्कि सोफे का फोम था.
बच्चे तनय का सिर और धड़ नहीं मिला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के पांच दिन बाद भी बच्चे का सिर और धड़ नहीं मिल पाया है. पुलिस जिस सामग्री को शव समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले गई थी, उसमें बच्चे का केवल एक पैर ही मिला. इसके बाद अब फॉरेंसिक टीम फिर से घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि कहीं बच्चे का शरीर आग में जलकर नष्ट न हो गया हो. पुलिस घर में बच्चे का शव तलाश कर रही है.
दो लोगों की मौत दम घुटने से
थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि बिहार के विजय सेठिया और रुचिका सेठिया की मौत की वजह दम घुटना है. उनकी मौत जलने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है. दोनों के शरीर में कार्बन मोनाऑक्साइड के अवशेष पाए गए हैं. घटना की मुख्य वजह जानने पुलिस फॉरेसिंक जांच के साथ ही विद्युत वितरण कंपनी से भी जांच रिपोर्ट मंगवाई है. जहां रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में खुलासे हो सकते हैं.
बता दें 19 मार्च को मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ पुगलिया ने मीडिया के सामने दावा किया था कि घटना वाली रात उनकी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी, बल्कि पोल पर ब्लास्ट से आग लगी थी. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी जांच के बाद कहने की बात कह रही है.
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके