किसान सतर्क रहें: मध्य प्रदेश के 24 जिलों में 4 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश किसानों पर बहुत भारी पड़ी है. कई किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि 4 दिन की राहत के बाद एक बार फिर तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, इसके चलते आधे मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर और उमरिया जिले में तेज हवा और गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है.
भोपाल-इंदौर में 5 डिग्री कम हुआ तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन बताती हैं कि, ''पिछले दिनों हुई बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है. प्रदेश में कटनी में रात का तापमान गिरकर 9.4 डिग्री तक पहुंच गया है. इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 10.6, पचमढ़ी में 11.2, राजगढ़ में 12.4 और अमरकंटक में 12.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. हालांकि रायसेन में दिन का सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
खरगोन में 36.6, धार में 36.5, नरसिंहपुर में 35.4, भोपाल में 29.4 और रात का तापमान 14.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. भोपाल में दिन के तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट आई है. इंदौर में 30.6 डिग्री दिन का तापमान रहा, जबकि रात का तापमान 17.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इंदौर में भी दिन के तापमान में 5 डिग्री की कमी आई है. उज्जैन में दिन का तापमान 31.5 और रात का तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबलपुर में 29.5 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.''
4 दिन बाद फिर होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर स्थित एक वायुमंडलीय चक्रवात बना हुआ है. प्रदेश में पिछले दो दिनों से छाए हुए बादल पूर्व की तरफ शिफ्ट हो गए हैं. हालांकि हल्के-फुल्के बादल जरूर छाए हुए हैं, लेकिन फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 26 मार्च से एक बार फिर प्रदेश के मौसम की स्थिति में बदलाव होगा.
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सागर, जबलपुर के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरोली, सीधी, मैहर, दमोह, सागर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट, शहडोल जिले में बारिश हो सकती है. जबकि निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी और उमरिया जिले में चमक के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है.
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके