भयानक हादसा: कालपी में पुल से मोटरसाइकिल गिरने से 4 लोगों की जान गई
मंडला: मंडला जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. मंडला के कालपी क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार कालपी से भैंसवाही मार्ग पर एक जर्जर पुल से मोटरसाइकिल नीचे गिर गई, जिसमें सवार चारों युवक पुल के नीचे जा गिरे. हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई. ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच करने में पुलिस जुटी है.
हादसे के बाद दो थानों की पुलिस पहुंची घटना स्थल
घटना की सूचना मिलते ही निवास, बीजाडांडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
चारों मृतकों की शिनाख्त की जा रही है
वहीं, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने फोन पर बताया कि "बीजाडांडी थाना टिकरिया और निवास थाना का पुलिस बल मौके पर मौजूद है. मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी ले जाया गया है. सभी मृतक कहां के रहने वाले हैं और कहा जा रहे थे इसका पता लगाया जा रहा है. शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को इन का शव सौंप दिया जायेगा. पुलिस एक्सीडेंट के कारणों की जांच कर रही है."
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद