इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया
इंदौर। नगर निगम में किराए के फायर वाहनों के नाम पर लाखों रुपये के वारे-न्यारे करने का बड़ा आरोप लगा है. निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का सीधा आरोप है कि जिन फायर वाहनों को निगम बेहद आसानी से खुद खरीद सकता था, उन्हें जानबूझकर वर्षों से भारी-भरकम किराए पर चलाकर ठेकेदारों की तिजोरियां भरी जा रही हैं. चौकसे ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर जनता की गाढ़ी कमाई की फिजूलखर्ची और मलाईदार कमीशनखोरी की ओर इशारा कर रहा है. इस मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव गोलमोल जवाब देकर कह रहे हैं कि हमें जिसकी आवश्यकता होती है वहीं सामान खरीदते हैं।
10 फायर वाहनों का संचालन किराए पर हो रहा
इंदौर नगर निगम वर्तमान में 10 फायर वाहनों का संचालन किराए पर कर रहा है, जिनमें से प्रत्येक दमकल के लिए हर महीने 1 लाख रुपये का मोटा भुगतान किया जा रहा है. चौंकाने वाला सच यह है कि एक नए फायर वाहन की बाजार में कीमत महज 32 लाख रुपये है. निगम अब तक किराए के रूप में इन वाहनों की असल कीमत से कहीं ज्यादा राशि दे चुका है. इनमें से 4 वाहन तो फील्ड पर जाकर सेवा देने के बजाय निगम के कंट्रोल रूम के बाहर ही खड़े रहकर ‘किराया’ बटोर रहे हैं. चौकसे ने इस पूरे खेल के पीछे बड़े कमीशन और मिलीभगत का दावा करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, जिससे निगम की पूरी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है. चौकसे ने कहा कि आत्मनिर्भर निगम बनाने की बात कही जाती है, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है।
‘जिनकी जरूरत, उन वस्तुओं को खरीदते हैं’
वहीं इस मामले को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव गोलमोल जवाब देते नजर आए. महापौर भार्गव ने कहा कि हमें जिन वस्तुओं की आवश्यकता होती है, उसे खरीदते हैं. वर्तमान में हमने फायर रोबोट खरीदा है। इंदौर में तमाम दमकल वर्षों पुरानी है, इनमें से कई तो कंडम भी हो चुकी हैं. आगजनी के समय कई दमकल प्रेशर तक नहीं दे पाती हैं. इसकी वजह से आगजनी के समय कई बार समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील