मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की प्रेमी से मिलने, पुलिस ने किया बरामद
भोपाल|मध्य प्रदेश की एक नाबालिग लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर हुए प्यार के चक्कर में करीब 1,500 किलोमीटर दूर लुधियाना पहुंच गई. लड़की लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची और किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने प्रेमी से संपर्क किया. इसके बाद युवक उसे अपने साथ ले गया और वह लगभग चार महीने तक उसके साथ रही|
इस दौरान लड़की के परिवार ने मध्य प्रदेश में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. मामला गंभीर होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार करीब एक हफ्ता पहले लुधियाना में लड़की का पता लगा लिया. इसके बाद पुलिस ने लड़की और युवक दोनों को हिरासत में ले लिया|
पुलिस कार्रवाई और अदालत का फैसला
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले की पूरी जानकारी जुटाई. जब लड़की को अदालत में पेश किया गया, तो उसने अपने बयान में कहा कि जब वह घर से निकली थी, तब वह नाबालिग थी, लेकिन अब वह बालिग हो चुकी है. उसने यह भी स्पष्ट किया कि युवक उसका दोस्त है और उसने उसके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया|
लड़की के इस बयान के बाद अदालत ने युवक को राहत देते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया. पुलिस ने बाद में लड़की को सुरक्षित रूप से मध्य प्रदेश वापस भेज दिया और उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया. युवक की पहचान सचिन झा के रूप में हुई है, जो लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करता है|
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, लड़की और युवक की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए हुई थी. दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे. शुरुआत में उनका रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित था, लेकिन समय के साथ यह प्यार में बदल गया|
युवक ने पुलिस को बताया कि लड़की बार-बार उससे मिलने की जिद कर रही थी. उसने मध्य प्रदेश जाने से इनकार कर दिया था, लेकिन लड़की ने खुद लुधियाना आने का फैसला कर लिया. युवक ने उसे आने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी और आखिरकार उससे मिलने पहुंच गई|
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह