प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
रायपुर : राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी निवासी बिहारी केंवट इसका जीवंत उदाहरण हैं। वे लंबे समय तक टीन और खपरे से बने कच्चे घर में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर टपकने से परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और सीमित आय के कारण वे घर की मरम्मत तक नहीं करा पाते थे।
वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और उन्हें 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने अपने पुराने कच्चे घर के स्थान पर पक्का मकान का निर्माण कराया। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन मिलने से अब घर में धुएं से मुक्ति मिल गई है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण से परिवार को स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।
बिहारी केंवट कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी योजनाओं ने उनके जैसे गरीब परिवारों के जीवन में नया उजाला लाया है और पक्के घर का सपना पूरा किया है। उन्होंने इसके लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!