14 अप्रैल तक आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 70% कॉपियों की जांच पूरी
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से जारी है और अब तक करीब 70 प्रतिशत कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है. मंडल के अनुसार 23 मार्च से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू होगा. अधिकारियों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक परिणाम तैयार कर लिया जाएगा और संभावना है कि 14 अप्रैल के आसपास परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं।
करीब 16 लाख विद्यार्थियों की 90 लाख कॉपियों की जांच
इस वर्ष प्रदेश में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं दी हैं. इन छात्रों की लगभग 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है. इस बड़े कार्य के लिए करीब 18 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. अधिकांश जिलों में कॉपियों की जांच तेजी से चल रही है, हालांकि कुछ जिलों में मूल्यांकन की गति अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है. आगर मालवा और नर्मदापुरम में अब तक लगभग 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की ही जांच हो सकी है।
कुछ जिलों में मूल्यांकन की रफ्तार धीमी
मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, भिंड और मुरैना जैसे जिलों में भी मूल्यांकन की रफ्तार कम पाई गई है. इसे देखते हुए मंडल ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस बार परिणाम जल्दी घोषित करने का मकसद विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है. बोर्ड की दूसरी परीक्षा सात मई से प्रस्तावित है, जबकि पिछले साल यह परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी।
दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा समय
यदि परिणाम 14 या 15 अप्रैल तक घोषित हो जाता है तो अनुत्तीर्ण, पूरक या श्रेणी सुधार की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को तैयारी के लिए लगभग 20 दिन का समय मिल सकेगा।
मास्टर प्लान पर ‘साहब’ की कुंडली से उठा पर्दा
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई का जोरदार विरोध
एमपी में भर्ती का बड़ा मौका: 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 3000+ पदों पर भर्ती
कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का ऑनलाइन ब्योरा होगा उपलब्ध
गुरुग्राम से बुलंदशहर-अलीगढ़ तक मनोज का अपहरण
US-Iran Ceasefire: कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी
टैक्सी ड्राइवर की मौत, SI पर 50 हजार रुपये की मांग का आरोप, पुलिसकर्मी सस्पेंड
यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ट्रंप की चेतावनी के बाद अलर्ट: ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी
एमपी में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी का कहर