इंदौर में IAS के फार्महाउस पर जुए का अड्डा, छापे में 18 गिरफ्तार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस में जुआ खेलने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने देर रात छापेमारी करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 6 आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले. पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं. इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि इंदौर से करीब 50 किमी दूर अवलिपुरा गांव के एक फार्महाउस में जुए का अड्डा चल रहा है. इस जानकारी के आधार पर मंगलवार और बुधवार की देर रात पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की. इस दौरान वहां 18 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए. जिनमें से 6 लोग मौका पाते ही भाग निकले. छापेमारी के दौरान 13.68 लाख रुपये कैश, ताश की गड्डी और करीब 30 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही इनकी गतिविधियों के बारे में जांच की जा रही है।
मुख्य आरोपी फरार हुआ
पुलिस की टीम जब फार्महाउस पहुंची तो मेन गेट अंदर से बंद था और लोग जुए की बाजी लगा रहे थे. जांच में सामने आया कि लंबे समय से जुए का खेल जारी था. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आज तक रिपोर्ट के मुताबिक खेल का संचालन कराने वाला आरोपी जगदीश राठौड़ उर्फ कुबड़ा और फार्महाउस का केयरटेकर रणजीत चौधरी दोनों की भूमिका सामने आई है और फरार हैं.।
IAS ने पुलिस को लिखा पत्र
जिस फार्महाउस में जुआ खेला जा रहा था, वह IAS अधिकारी वंदना वैद्य का है. वे मध्य प्रदेश सरकार के फाइनेंस डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में एमडी के पद पर तैनात हैं. उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ अज्ञात लोग फार्महाउस में घुस आए हैं जो आपराधिक गतिविधियां कर रहे हैं. आशंका है कि उन्होंने चोरी को भी अंजाम दिया हो।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच