इंदौर का 13 वर्षीय छात्र घर छोड़ वृंदावन पहुंचा
इंदौर। के खजराना थाना क्षेत्र की श्रीकृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 13 वर्षीय छात्र अचानक घर छोड़कर चला गया. बताया जा रहा है कि वह आध्यात्मिक प्रवचन सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज से प्रभावित था और उनसे मिलने के लिए वृंदावन रवाना हो गया. घर से निकलने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र भी छोड़ा।
पत्र में लिखी भावुक बातें
पत्र में बच्चे ने लिखा कि वह रुद्र पांडे है और महाराज के चरणों में आ रहा है. उसने यह भी लिखा कि वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है और मम्मी-पापा उसे ढूंढने की कोशिश न करें. बच्चे ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उनके साथ उसका जीवन पूरा हो गया है और अब वह जा रहा है।
घर से ले गया 1000 रुपये
जानकारी के मुताबिक घर से निकलते समय वह करीब एक हजार रुपये भी अपने साथ ले गया. पत्र में उसने लिखा कि यह रकम उसका एक दोस्त बाद में माता-पिता को लौटा देगा. परिजनों ने जब बच्चे को घर पर नहीं पाया तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
खजराना थाना पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. बच्चे के पिता ड्राइवर का काम करते हैं. पुलिस आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर जांच कर रही है तथा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चा किस रास्ते से वृंदावन के लिए निकला।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला