एक दुल्हन, दो दूल्हे, फिर भी शादी नहीं हुई, दोनों बरातें वापस लौटीं; अरमानों पर पानी
मुजफ्फरनगर| जिले के खतौली इलाके के एक गांव में शादी की तैयारियां दो बरात पहुंच जाने के कारण खटाई में पड़ गई। घराती और बराती उलझे मसले को सुलझाने में जुटे थे इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंच गई। दुल्हन की उम्र को लेकर विवाद बढ़ गया।
इस कारण दूल्हों को बिना फेरे लिए ही लौटना पड़ गया। वहीं, दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद दुल्हन की उम्र तय होगी। दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी छह माह पहले शामली के गांव बाबरी निवासी प्रदीप उर्फ अनिल के साथ तय की थी।
शादी से एक दिन पहले सोमवार को दूल्हे के भाई का निधन हो गया। बरात पर दूल्हे पक्ष ने कहा कि वह बताएंगे कि समय बढ़ाना है या बरात आएगी। इस बीच दूल्हे पक्ष की ओर से सोमवार को कोई अंतिम सूचना दुल्हन पक्ष को नहीं दी गई।सोमवार शाम को ही रिश्ता तय किया दुल्हन के बाबा मनोहर ने तैयारियों को देखते हुए मेरठ के थाना मेडिकल के गांव डिग्गी निवासी आकाश के साथ सोमवार शाम को ही रिश्ता तय कर दिया। शर्त रखी कि बरात मंगलवार को ही आएगी।
दुल्हन को नाबालिग बताते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन को किया कॉल
मंगलवार को शामली और मेरठ से दोनों दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए। इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान किसी ने दुल्हन को नाबालिग बताते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन को कॉल कर दी।
आयु प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाए परिजन
चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी सचिन कुमार, सुपरवाइजर भुवनेश्वर टीम के साथ गांव पहुंच गए। परिजन टीम को आयु प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम दुल्हन को अपने साथ लेकर चली गई।
चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी ने बताया कि लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। यहां पर ओसिफिकेशन टेस्ट से लड़की की उम्र तय होगी। इसके बाद दोबारा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
उम्र का पेच फंसते ही लौट गए दूल्हे
दुल्हन की उम्र का पेच फंसते ही दोनों दूल्हे अपनी बरात लेकर लौट गए। शामली और मेरठ की बरात में सात-सात बराती आए थे। पुलिस ने कहा कि दोनों बरात वापस भिजवा दी गई है।
पूरा परिवार दिव्यांग, ग्रामीण कर रहे थे शादी
दुल्हन पक्ष का पूरा परिवार दिव्यांग है। माता-पिता के अलावा भाई-बहन भी दिव्यांग हैं। ऐसे में शादी की पूरी तैयारी आसपास के लोग ही कर रहे थे। अब उम्र का फैसला हो जाने के बाद ही शादी पर निर्णय होगा।
दूल्हे के हंगामा करने पर दुल्हन ने लौटा दी बरात
वहीं, एक दूसरा मामला भी मुजफ्फरनगर में ही सामने आया है। मंसूरपुर इलाके के अजमतगढ़ गांव में सोमवार शाम डीजे पर नृत्य को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। देर रात 4.50 लाख रुपये के समझौते के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई शामली के बनत से आई बरात में चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बरातियों में झगड़ा हो गया। मारपीट में कई बराती घायल हुए। जब लड़की पक्ष के लोग समझाने गए तो कुछ बरातियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें दूल्हा भी शामिल था।इसके बाद लड़की पक्ष ने फेरे देने से मना कर दिया और बरात को बंधक बना लिया। देर रात लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को 4.50 लाख रुपये नकद दिए, जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। पुलिस ने इस मामले में किसी भी जानकारी से इन्कार किया है।
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल