भारत के विश्व चैंपियन बनते ही आमिर सोहेल का तंज, बोले– कप मेरे घर थोड़ी आएगा
भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह रही कि भारत ने अपने ही घर में यह खिताब जीता और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का कारनामा भी कर दिखाया।भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने अपने अंदाज में तंज भी कसने की कोशिश की। मोहम्मद आमिर टीम इंडिया की जीत पर बौखला गए और कह दिया कि भारतीय कप मेरे घर थोड़ी लाएंगे।
शाहिद अफरीदी ने दी बधाई
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम इस समय बेहद मजबूत नजर आती है और उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अफरीदी ने टीम इंडिया के खेल की सराहना करते हुए कहा कि भारत की क्रिकेट व्यवस्था काफी मजबूत है और यही कारण है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
अहमद शहजाद ने भी की तारीफ
पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट की कमियों की ओर भी इशारा किया और कहा कि भारत की सफलता से पाकिस्तान को सीख लेने की जरूरत है।
मोहम्मद आमिर का अलग अंदाज
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। वीडियो में वह ज्यादा उत्साहित दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा, 'वेल डन इंडिया, ट्रॉफी अपने घर ले जा रही है।' हालांकि उनके भाव और अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे तंज के रूप में भी देखा। उनसे सवाल किया गया: इंडिया जीत गया, पूर्वानुमान गलत हो गया? इस पर मोहम्मद आमिर बोले- जीत गए हैं, बस ठीक है, कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन..!हालांकि, हारना मना है शो में उन्होंने कहा कि क्रेडिट टीम इंडिया को दिया जाए। आमिर ने कहा कि इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, गेम वहीं न्यूजीलैंड के हाथों से निकल गया। साथ ही उन्होंने अभिषेक की तारीफ भी की। इस विश्वकप के दौरान टीम इंडिया को लेकर आमिर की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुई थीं, जिसके बाद वह खूब ट्रोल हुए थे।
शोएब अख्तर ने की भारतीय सिस्टम की सराहना
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद टीम और देश की क्रिकेट व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का क्रिकेट ढांचा बेहद मजबूत है और उसी का परिणाम है कि टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट जीत रही है।
मोहम्मद हफीज ने भी दी बधाई
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने भी भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'भारत को लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई।' हफीज ने भारतीय खिलाड़ियों की निरंतरता और टीम के संतुलन की भी सराहना की।
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में खुशखबरी: बाघनी ‘मीरा’ ने 2 रॉयल बंगाल और 1 सफेद शावक को जन्म दिया
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव