छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव, बनेगा SSC जैसा चयन मंडल
रायपुर|छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में राज्य सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में SSC जैसा चयन मंडल बनाया जाएगा. पहले राज्य में समान योग्यता वाले पदों के लिए अलग-अलग विभागों के तरफ से परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती थी|
लेकिन, इस बोर्ड के बाद अलग-अलग विभागों से होने वाली परीक्षाओं को खत्म करके एक ही संयुक्त परीक्षा प्रणाली लागू होगी. जिससे राज्य सरकार को बार-बार परीक्षा आयोजित नहीं करवानी पडे़गी|
छत्तीसगढ़ में बनेगा SSC जैसा चयन मंडल
राज्य सरकार के पास छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है. यह SSC की तर्ज पर काम करेगा. इसे बनाने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चालू सत्र में पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि 9 से 20 मार्च के बीच चलने वाले सत्र में यह बिल आ सकता है|
सरल होगी व्यवस्था
फिलहाल छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और व्यापमं की तरफ से 30 तरह की सरकारी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होती हैं. लेकिन, अब प्रस्ताव दिया गया है कि इन परीक्षाओं को पांच श्रेणियों में बांट दिया जाएगा और समान योग्यता वाले पदों पर अब संयुक्त परीक्षा करवाई जाएगी. ऐसा होने से अलग-अलग विभागों को बार-बार परीक्षाएं आयोजित नहीं करवानी पड़ेगी और भर्ती की प्रक्रिया भी सरल और व्यवस्थित होगी|
तैयारियां हुई तेज
बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार भर्ती प्रक्रिया में यह बदलाव जल्द कर सकती है. क्योंकि सरकारी पदों के लिए होने वाली भर्तियों में पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध करने की तैयारी पर राज्य सरकार का जोर है. हाल ही में CM साय ने भी मंत्रालय में भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा की थी|जिसमें यह जानकारी मिली थी कि एक ही योग्यता वाले पदों के लिए राज्य सरकार की तरफ से अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होती हैं, जिससे अभ्यर्थियों पर भी बोझ पड़ता है और शासन का समय और पैसा खर्च होता है. इसलिए इस प्रक्रिया को बदला जाना चाहिए|
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने