संतोषीनगर-दुर्गापारा में दो पक्षों में झड़प, युवक का सिर फूटा, महिला से मारपीट
रायपुर।होली जैसे खुशियों के त्योहार के बीच रायपुर में बुधवार को माहौल थोड़ा खराब हो गया. जहां कल संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. घर के बाहर युवकों द्वारा शराब पीने से मना करने को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पत्थर से हमला कर एक युवक का सिर फोड़ दिया. इस घटना में बदमाशों ने महिला से भी मारपीट की. इसके बाद टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।सबसे पहली वारदात आंरग के साहू पारा में हुई, जहां होली के हुड़दंग के दौरान कुछ युवकों ने नीरज लोधी को रोककर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की. नीरज ने इसका विरोध किया तो एक युवती समेत अन्य लोगों ने पेट, पीठ और सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल नीरज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
खरोरा में हत्या का मामला आया सामने
दूसरा मामला खरोरा थाना के माठ गांव में सामने आया. यहां दो नाबालिगों ने 18 वर्ष के मोहित निषाद को चाकू मारकर हत्या कर दी. विवाद की शुरुआत केवल रंग लगाने से हुई थी, जो देखते ही देखते जानलेवा झगड़े में बदल गई. इस मामले में दोनों नाबालिगों के साथ उनकी मां को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
कहीं चले लाठी-डंडे
तीसरी वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में हुई. यहां दो सगे भाई कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश वर्मा ने मिलकर दिनेश वर्मा को लाठी से पीट‑पीटकर मार डाला. परिजनों का कहना है कि दिनेश बड़े भाई की गैरमौजूदगी में अपनी भाभी को अस्पताल ले गया था, जिसके बाद आरोपियों ने चारित्रिक शंका के चलते उसके सिर पर घातक हमला कर दिया।
ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
पंचायत सचिव की लापरवाही, जिंदा लोगों को बताया मृत