क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी
हॉलीवुड सेलेब्स जेंडाया और टॉम हॉलैंड इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जाता है कि दोनों ने शादी कर ली है। जेंडाया की स्टाइलिस्ट ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक्सेस हॉलीवुड को बताया, 'शादी पहले ही हो चुकी है। आपने इसे मिस कर दिया।' वैरायटी के मुताबिक जब रोच से पूछा गया, 'क्या यह सच है?', तो रोच ने हंसते हुए कन्फर्म किया, 'यह बिल्कुल सच है।'
2021 में रिश्ते को किया पब्लिक
यह जोड़ी 2016 में मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के सेट पर मिली थी। दोनों ने 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया। उनकी सगाई की अफवाहें तब फैलने लगीं जब जेंडाया को पिछले साल के गोल्डन ग्लोब्स सेरेमनी में उनके बाएं हाथ में हीरे की अंगूठी के साथ देखा गया था।
टॉम हॉलैंड ने सगाई की बात मानी
2025 में, टॉम हॉलैंड ने एक रिपोर्टर से कन्फर्म किया कि उनकी सगाई हो गई है। उस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हंसते हुए कह रहे थे 'मंगेतर।
2026 में इस फिल्म में आएंगे नजर
टॉम और जेंडाया ने 2019 की 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' और 2021 की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में पीटर पार्कर और मिशेल जोन्स वॉटसन का किरदार निभाया। यह कपल 2026 में दो बार स्क्रीन शेयर करेगा, पहली बार जून की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में और बाद में जुलाई में 'द ओडिसी' में।
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान