फरवरी में ही चढ़ा पारा, प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना चौंकाने वाला नाम
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। दिन-ब-दिन तेज होती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ज्यादातर इलाकों में हालात ऐसे हैं कि ऊनी कपड़े अलमारी में समेटे जाने लगे हैं और पंखे फिर से चलने लगे हैं। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि ला नीना के कमजोर पड़ने के चलते फरवरी में इस तरह की गर्मी देखने को मिल रही है, जिसका पूर्वानुमान पहले ही किया गया था। मौसम विभाग की माने तो होली के आसपास प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है। फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।यह जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म बुधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड हुआ।
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा