Box Office: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'ओ रोमियो', जानें 'तू या मैं' समेत बाकी फिल्मों की कैसी हुई हालत?
13 फरवरी को सिनेमाघरों में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' रिलीज हुई थी। जहां शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शक प्यार दे रहे हैं, वहीं शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के अलावा 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' ने कितना कलेक्शन किया है?
'ओ रोमियो' का कैसा है प्रदर्शन?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' ने छठे दिन यानी बुधवार को 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये हो गया है। ओपनिंग डे और वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। यह फिल्म हुसैन उस्तरा की कहानी बताती है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है। 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तारीफ में कंगना रनौत ने पढ़े कसीदे, बोलीं- 'इस बच्ची में कुछ अलग है'
दर्शकों को तरसी 'तू या मैं'
अपनी रिलीज के छठे दिन 'तू या मैं' ने बॉक्स ऑफिस पर 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.97 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर/हॉरर 'द पूल' का रीमेक है।
ठंडा पड़ा 'मर्दानी 3' का जोश
'मर्दानी 3' ने इक्कीसवें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 45.9 करोड़ रुपये हो गया है। रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली यह फिल्म बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया पर आधारित है। फिल्म में पुलिस का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी इन मामलों को सुलझाती हैं।
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा
वाराणसी से ललकार: स्मृति ईरानी ने अखिलेश को अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने की चुनौती दी
होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को चुनौती; ईसाई समुदाय पहुंचा हाई कोर्ट
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की ऊंची छलांग; दिग्गजों को पीछे छोड़ छोटे शेयर निकले आगे