बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
भोपाल। विधानसभा में कल प्रदेश सरकार का बजट आने वाला है, उसके पहले ही प्रदेश में बजट को लेकर कांग्रेस का विरोध देखने को मिल रहा है. हालांकि यह विरोध प्रदर्शन रसोई बजट को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर बैठकर एक अनोखे अंदाज में किया है।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन
सरकार ने बजट को लेकर हर वर्ग से सुझाव लिया था. उसके बाद प्रदेश सरकार का बजट तैयार किया गया है. हालांकि कल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश सरकार का बजट सदन में पेश करेंगे. मगर उसके पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता रसोई के बजट को लेकर विरोध कर रही है. वहीं महिला कांग्रेस का इस दौरान एक अनोखा विरोध देखने को मिला है, जहां महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं ने हाथ में थाली, खाली गैस और खाली कढ़ाई में चम्मच चलते हुए दिखाई दी हैं. उनका कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया है, जिसके चलते न ही कढ़ाई में तेल है, ना ही सब्जी है और न गैस सिलेंडर भरा हुआ. महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं का कहना है कि रसोई का बजट बिगड़ गया है, पैसे नहीं है, जिसके चलते सरकार को महिलाओं के रसोई के बजट पर ध्यान देना चाहिए. यदि सरकार का कल का बजट महिलाओं की रसोई को लेकर नहीं रहेगा, तो वह वित्त मंत्री के घर का घेराव करेंगी।
कल आएगा प्रदेश के विकास का बजट
प्रदेश सरकार के बजट को लेकर अभी से ही विरोध दिखाई दे रहा है. हालांकि महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. लेकिन इस पर सरकार का कहना है कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, साथ ही प्रदेश के विकास का यह बजट है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।