एंबुलेंस बनकर चोरी करता था गिरोह, 17 लाख का सामान जब्त
जांजगीर-चांपा। जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर कॉपर वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर क्षेत्र के छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान जब्त किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अंतरजिला गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बोलेरो वाहन को एंबुलेंस के रूप में इस्तेमाल करता था, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बेहद सुनियोजित तरीके से काम करते थे। वे पहले गांवों में लगे पुराने या खराब ट्रांसफार्मर और केबल वायर की रेकी करते थे। मोबाइल फोन से ट्रांसफार्मर और केबल की तस्वीरें खींचकर साथियों को भेजी जाती थीं। इसके बाद रात के समय पिकअप वाहन और “एंबुलेंस” लिखी बोलेरो से मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी कर लिया जाता था। एंबुलेंस लिखी गाड़ी होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को किसी तरह का संदेह नहीं होता था।
इस पूरे मामले की शुरुआत शिवरीनारायण थाना में कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार सोनी की शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि ग्राम दुरपा में 13-14 जनवरी की रात ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलो कॉपर वायर चोरी हुआ था। इसके बाद 22 जनवरी को ग्राम लोहर्सी में भी करीब 200 किलो कॉपर तार चोरी होने की घटना सामने आई।
लगातार घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। जांच के दौरान रिस्दा गांव की एक कबाड़ी दुकान में चोरी का तार खपाए जाने की सूचना मिली। दबिश के दौरान भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रांसफार्मर कॉपर वायर चोरी गिरोह ने कई जिलों में 10 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
क्या हार के डर से सीट बदल रहे ओमप्रकाश राजभर? निषाद पार्टी की सीटों पर नजर
जबलपुर में मंदिर में शादी का मामला, नाबालिग के गर्भवती होने से खुलासा