O Romeo: ‘ओ रोमियो’ के इवेंट में शाहिद कपूर ने अचानक छोड़ा स्टेज, फैंस की ये हरकत बनी वजह; देखें वायरल वीडियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों ही एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। शुक्रवार को भी दोनों कलाकार मुंबई में ‘ओ रोमियो’ फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च इवेंट पर पहुंचे। इस इवेंट में हंगामा खड़ा हो गया। शाहिद कपूर को फैंस की वजह से स्टेज ही छोड़कर जाना पड़ा। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
सांकेतिक तस्वीरप्रीमियम
जाएं तो जाएं कहां: स्कूलों में बालिकाओं के शौचालय के आंकड़ों में भले सुधार दिखाएं, लेकिन जमीनी हकीकत में अलग
फिल्म 'वध 2'
ओपनिंग डे पर ‘वध 2’ ने की धीमी शुरुआत, जानें कितना किया कलेक्शन?
बॉलीवुड
वैलेंटाइन वीक स्पेशल
फैंस की भीड़ ने शाहिद को बुरी तरह से घेर लिया
लॉन्च इवेंट में शाहिद और तृप्ति के साथ-साथ मीडिया के लोग और कई फैंस भी मौजूद थे। लोगों से बातचीत के दौरान शाहिद ने अपने नए गाने पर डांस करने के लिए कुछ फैंस को स्टेज पर बुला लिया। लेकिन हालात तब बिगड़ गए, जब बुलाए गए फैंस के अलावा और भी कई लोग स्टेज पर आ गए। इस वजह से स्टेज पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ ने शाहिद को बुरी तरह से घेर लिया।
सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल
भीड़ को संभालने के लिए सिक्योरिटी को स्टेज पर आना पड़ा। साथ ही शाहिद कपूर को स्टेज छोड़ना पड़ा। कुछ देर बाद जैसे ही मामला शांत हुआ, शाहिद कपूर वापस स्टेज पर लौटे। इस हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला शांत होने के बाद इवेंट को फिर से शुरू किया गया। शाहिद कपूर वापस स्टेज पर आए, अपने गाने पर डांस किया। इवेंट खत्म होने पर उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘आप लोगों का शुक्रिया, आप लोग कमाल के हैं।’
कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'?
'ओ रोमियो' एक्शन थ्रिलर फिल्म है, यह 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार