India-US Deal: 'अमेरिकी किसानों-उत्पादकों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार होगा', समझौते पर और क्या बोला यूएसटीआर
अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की अंतिम रूपरेखा पर मुहर लग चुकी है। जिसे लेकर दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया। अब इस कड़ी में संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से अमेरिकी किसानों और उत्पादकों का नए बाजार में पहुंच का विस्तार होगा। बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते के तहत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक में अमेरिकी किसानों और उत्पादकों की पहुंच का विस्तार कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश व्यापार नीतियों को विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार एजेंसी ने आगे कहा कि भारत ने सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ को समाप्त करने या कम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।यूएसटीआर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'मेवों और सूखे आसवन अनाज (डीडीजी) से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) फलों तक, व्यापार समझौता अमेरिकी उत्पादों के लिए नए बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा।'एक अन्य पोस्ट में कहा , 'राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी किसानों और उत्पादकों की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं, जिसके तहत भारत ने सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ को समाप्त करने या कम करने, व्यापार में लंबे समय से चली आ रही गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने, अधिक अमेरिकी सामान और सेवाएं खरीदने और 500 बिलियन डॉलर से अधिक के अमेरिकी उत्पादों की खरीद करने की प्रतिबद्धता जताई है।'
किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर होंगे पैदा: ग्रीर
इस समझौते की सराहना करते हुए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'समझौते' करने के प्रयासों से अमेरिकी श्रमिकों और उत्पादकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक के द्वार खुल रहे हैं। ग्रीर ने एक बयान में कहा, 'आज की घोषणा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरे होते संबंधों को दर्शाती है, क्योंकि हम दोनों देशों के किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।'
भारत भी टैरिफ बाधाए खत्म करेगा
व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका संयुक्त बयान में कहा कि दोनों पक्ष आपसी और पारस्परिक रूप से फायदेमंद व्यापार पर एक अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं।ग्रीर ने कहा कि ट्रंप के सौदेबाजी से सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टैरिफ कम हो रहे हैं, जबकि भारत के 1.4 अरब से अधिक लोगों के बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने के लिए टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को हटाया जा रहा है। उन्होंने अमेरिका के साथ निष्पक्ष और संतुलित व्यापार हासिल करने की दिशा में नेतृत्व और प्रतिबद्धता के लिए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”