NRI के लिए खुशखबरी: ड्यूटी फ्री गोल्ड ज्वेलरी लाने की अनुमति
इंदौर। अभी पेश किए गए केन्द्रीय बजट (Union Budget) में विदेश (Abroad) से सोने के आभूषणों (gold jewelry ) के लाए जाने की सीमा भी बढ़ा दी। एक साल से ज्यादा समय तक विदेश में रहने वाले अनिवासी भारतीय (non-resident Indians) अब पुरुष 20 ग्राम, तो महिला यात्री 40 ग्राम तक के ड्यूटी फ्री आभूषण खुद के इस्तेमाल हेतु ला सकेंगी। 2026 के नए बैगेज नियमों के पालन के साथ इसकी घोषणा की गई है।
इसके साथ ही विदेश से भारत आने वाले पर्यटक 75 हजार रुपए तक की ड्यूटी फ्री सामग्री ला सकेंगे। पहले यह सीमा 50 हजार तक ही थी। इसके साथ ही आभूषण और कस्टम ड्यूटी में भी राहत दी है। सूत्रों के मुताबिक अधिसूचित नए बैगेज नियम 02 फरवरी की आधी रात से ही लागू कर दि ए हैं। इस निर्णय को विदेश में रहने वाली अनिवासी भारतीयों ने सराहा और खासकर दुबई में रह रहे इंदौरियों ने भी पसंद किया। इंदौर से दुबई गए चंद्रशेखर भाटिया, जो कि चेयरमैन जीबीएफ मिडिलिस्ट दुबई हैं, ने केन्द्र शासन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है। श्री भाटिया के मुताबिक, इससे भारतीय प्रवासियों को फ़ायदा हुआ है क्योंकि ड्यूटी-फ्ऱी सोने की ज्वेलरी पर वैल्यू कैप खत्म कर दी गई है, और ड्यूटी-फ्ऱी सोना अब पूरी तरह से वजऩ के आधार पर है। दुबई खाड़ी और उससे आगे के देशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी भारत के कस्टम बैगेज नियमों में एक बड़े बदलाव का स्वागत कर रहे हैं, जिसमें ड्यूटी-फ्ऱी सोने की ज्वेलरी पर वैल्यू कैप आखिरकार हटा दी गई है। यूनियन बजट 2026 में घोषित इस अपडेट से लाखों नॉन-रेसिडेंट भारतीयों के लिए यात्रा आसान हो गई है, खासकर त्योहारों और पारिवारिक यात्राओं के दौरान। 2 फरवरी से, भारत के कस्टम बैगेज नियम, 2026 लागू हो गए हैं, जो एक दशक पुराने नियमों की जगह लेंगे।
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत
राइड के दौरान छेड़खानी का आरोप, वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा
AIADMK में बगावत गहराई, तीन विधायकों ने छोड़ा पद; आधव अर्जुन से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान-अमेरिका बातचीत में सकारात्मक संकेत
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी शानदार नेता, भारत को मुझ पर पूरा भरोसा होना चाहिए
आमेर महल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोकनृत्य ने जीता दिल
जैन समाज ने निकाली शांतिपूर्ण मौन रैली, राजधानी में दिखी एकजुटता
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, इबोला को लेकर नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी