छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रात में ठंड, दिन में गर्मी, सरगुजा में बढ़ेगी ठिठुरन
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के तहत मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह के समय हल्की से मध्यम ठंड के बाद दिन चढ़ते ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। अचानक हो रहे इस बदलाव के कारण रात में ठंड और दिन में गर्मी जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में अब भी कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है।
इसी बीच मौसम विभाग ने एक अहम अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से, खासकर सरगुजा संभाग में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं जताए गए हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तापमान में इस गिरावट का असर सुबह और शाम के समय ज्यादा देखने को मिलेगा। खासतौर पर ग्रामीण और खुले इलाकों में ठंड का प्रभाव तेज हो सकता है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इन क्षेत्रों में मौसम का रुख फिलहाल जैसा है, वैसा ही बने रहने की संभावना है।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव