किराएदार की घिनौनी करतूत: दिन में शरीफ, रात में जिस्मफरोशी का धंधा...पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
रायगढ़ : जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में बीती रात देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा किया गया। Raigarh Crime News के तहत यह कार्रवाई केलो बिहार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में की गई, जहां बाहर से महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी।
पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि संतोष सोनी के मकान में रहने वाला किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार इस अवैध धंधे का संचालन कर रहा है। सूचना से तत्काल एसएसपी को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर सुनियोजित ढंग से रेड की योजना बनाई गई। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। संकेत मिलते ही टीम ने मकान की घेराबंदी कर अचानक छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मकान के अंदर तीन महिलाएं, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड पाए गए। मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराए के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति कराने का काम करता था और स्वयं पूरे नेटवर्क का संचालन करता था। नागेंद्र विश्वकर्मा दलाली के सिलसिले में वहां मौजूद था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा दी गई नकद राशि और अन्य सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में डिंपी उर्फ राहुल इजारदार (40 वर्ष) और नागेंद्र विश्वकर्मा (35 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति