कबीरधाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों और दलाल गिरफ्तार
कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार चलाने वाले दलाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अटल आवास क्षेत्र, घुघरी रोड स्थित एक घर में दबिश दी गई। इस कार्रवाई में तीन युवतियों और एक दलाल को हिरासत में लिया गया। आरोपी दलाल ग्राहकों की मांग पर युवतियों को बुलाता और उनसे देहव्यापार कराता था।
व्हाट्सऐप के जरिए नेटवर्क संचालित
पुलिस जांच में पता चला कि दलाल गोलू लहरे (35 वर्ष) इस नेटवर्क को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से चला रहा था। वह युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर डील करता था। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
पुलिस का अभियान और कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के नेतृत्व में जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में साइबर थाना और थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम ने महिलाओं और महिला आरक्षकों की टीम के साथ दबिश दी।
कानूनी प्रावधान और हिरासत
दलाल गोलू लहरे का पता वार्ड क्रमांक 17, मिनीमाता चौक, कवर्धा है। सभी हिरासत में लिए गए युवतियों और दलाल के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र की सामाजिक शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात