चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
Janjgir Crime News: सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरेंद्र बरेठ (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 6, बी.डी. महंत उपनगर, जांजगीर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहरिया बाबा रोड, नहर किनारे एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता खापर्डे को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर किनारे से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरेंद्र बरेठ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लोगों में डर का माहौल पैदा कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहा था।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात