अबूझमाड़ पीस मैराथन में CM साय शामिल, नारायणपुर में जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला
CM Vishnudev Sai Narayanpur Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह अबूझमाड़ पीस मैराथन के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस आयोजन के जरिए शांति, एकता और विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देर रात नारायणपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने आईटीबीपी बटालियन परिसर में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ के जवानों एवं अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना में सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्रियों ने जवानों के साथ रात्रि भोज भी किया और उनसे खुलकर बातचीत की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भरपूर है, लेकिन माओवादी आतंक के कारण लंबे समय तक यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से कट गया था। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम की वजह से ही आज यहां शांति का माहौल बना है और विकास कार्यों को गति मिली है।
उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों में देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों का मनोबल बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के कल्याण और सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जवानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।
गौरतलब है कि नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सुरक्षा कैंप स्थापित कर केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात