चूल्हा चौका छोड़ भागी महिलाएं, लाड़ली बहना योजना में नया रजिस्ट्रेशन!, 5 दिन में 10 हजार आवेदन
कटनी: कटनी जिले में लाड़ली बहना योजना को लेकर फैली अफवाहों ने प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है. बीते पांच दिनों से कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गांव-कस्बों से हजारों महिलाएं इस उम्मीद में कलेक्ट्रेट पहुंच रही हैं कि लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म भरे जा रहे हैं या फिर योजना की राशि बढ़ाई जा रही है. हालात ऐसे हैं कि सिर्फ पांच दिनों में ही 10 हजार से ज्यादा महिलाएं अपने आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच चुकी हैं.
कलेक्ट्रेट में महिलाओं की भीड़, प्रशासन को 10 हजार से अधिक आवेदन मिले
कलेक्ट्रेट में महिलाओं के आने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले पांच दिनों में प्रशासन को 10 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं. महिलाओं के बीच यह भ्रम फैल गया है कि सरकार ने लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू कर दिए हैं. इसी अफवाह के चलते महिलाएं घर-गृहस्थी का काम छोड़कर सुबह से ही कलेक्ट्रेट की लाइनों में खड़ी नजर आ रही हैं. बढ़ती भीड़ और भ्रम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्थिति को स्पष्ट किया है.
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा