बाबा महाकाल के दर पर सुनील शेट्टी, बेटे अहान और बेटी निधि के लिए मांगा आशीर्वाद
उज्जैन। मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे. यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में परिवार संग बाबा महाकाल के दर्शन किए. उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान
अभिनेता सुनील शेट्टी ने 21 जनवरी 2025 को परिवार के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. सुनील शेट्टी ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया. साथ ही नंदी भगवान को जल भी अर्पित किया।
बेटा-बेटी की मूवी के लिए मांगा आशीर्वाद
इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे और बेटी की मूवी के लिए आशीर्वाद भी मांगा. उन्होंने कहा- ‘मैंने खुद के लिए, परिवार के लिए, दोस्तों क लिए स्वस्थ और आर्शीवाद मांगा. जो फिल्म रिलीज हो रही है उसमें मेरा बेटा अहान और मेरी बेटिया जैसी निधि भी है उसके लिए भी वो पहली बार प्रोड्यूसर बन रही है और फिल्म की लेखिका है. ये फिल्म अहान और बाकि सभी के लिए फिल्म अच्छी चल जाए। फिल्म अच्छी चल जाने से एक पूरी इंडस्ट्री चल जाती है।
कौन-सी फिल्म में नजर आने वाले हैं सुनील के बेटे अहान?
सुनील शेट्टी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे. इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं, उनकी बेटी निधि बतौर प्रोड्यूसर और लेखिका इस फिल्म में हैं।
मायावती का आरोप: कांग्रेस ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन पर सियासी संग्राम तेज, संसद से सड़क तक प्रदर्शन—स्टालिन का विरोध उग्र
T20 वर्ल्ड कप में हड़कंप, कनाडा टीम की गतिविधियों पर ICC की नजर
‘अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान…’ हरिवंश नारायण के तीसरी बार उपसभापति बनने पर पीएम मोदी का बयान
IPL 2026: बुमराह क्यों हैं बेअसर? इरफान पठान ने खोला राज
मर्डर केस में गिरफ्तार सिंगर d4vd, 14 साल की लड़की की हत्या का शक
दुर्गम रास्तों से मुक्ति, पहाड़ काटकर बनाई गई सड़क बनी वरदान