गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग होगी हाईटेक, 360° कैमरों से रहेगी कड़ी नजर
आगरा|गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आधुनिक पीटी जेड कैमरे लगाए जाएंगे। इसे लगाने का प्रस्ताव बनाकर आरपीएफ ने स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है। कैमरे के लगने से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट से लेकर एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन ठहरती है। जिले के अलावा आसपास के जनपद के भी लोग यहां से ट्रेन पकड़ते हैं। पार्किंग में रोजाना बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। पार्किंग में पुख्ता निगरानी नहीं होने की वजह से वाहन चोरी या अन्य तरह की घटनाओं की चिंता बनी रहती है। इसे देखते हुए आरपीएफ ने पार्किंग परिसर में सुरक्षा को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।पार्किंग में आधुनिक पीटी जेड रोटेशन कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि कैमरे लगने के बाद 24 घंटे प्रभावी रूप से निगरानी रखी जा सकेगी। कमरे की खासियत यह होगी कि 360 डिग्री तक घूम कर निगरानी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कैमरे को किसी खास स्थान पर फोकस कर जूम किया जा सकता है, जिससे दूर की गतिविधियां भी साफ दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि इससे पार्किंग के किसी भी कोने पर नजर रखना आसान होगा। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में भी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
शुल्क लेने के बाद सुविधा मिल रही
गाजियाबाद स्टेशन की पार्किंग में शुल्क लिया जाता है। यहां बाइक के लिए आठ घंटे के 20 रुपये और कार के लिए आठ घंटे के 40 रुपये शुल्क लिए जाते हैं। अब लोगों को रकम चुकाने के बाद सुविधा भी मिलेगी।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।