जनजातीय कार्य की सभी परियोजना एवं योजनाओं को मार्च-2027 तक पूर्ण करने के दिये निर्देश: केन्द्रीय सचिव चोपड़ा
भोपाल : जनजातीय कार्य विभाग की सभी परियोजनाओं एवं योजनाओं को मार्च-2027 तक पूर्ण किया जाये। प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लाभार्थियों का पृथक से डाटा तैयार किया जाये। केन्द्रीय सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय श्रीमती रंजना चोपड़ा ने यह बात शुक्रवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के सांदीपनी विद्यालय की इस पहल की सराहना की। अधोसंरचनात्मक कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के भी निर्देश दिये। केन्द्रीय सचिव श्रीमती चोपड़ा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. समीता राजौरा ने अनुसूचित जाति-जनजाति की कलाकृति भेंट की।
केन्द्रीय सचिव श्रीमती चोपड़ा ने पीएम जनमन के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये सबको पक्का घर, गाँव-गाँव तक सड़क, हर घर नल से जल, मोबाइल मेडिकल यूनिट, छात्रावास, आँगनवाड़ी केन्द्र, वन धन विकास केन्द्र, बहुउद्देश्यीय केन्द्र, हर घर बिजली-ऑनग्रिड एवं ऑफग्रिड एवं मोबाइल कनेक्टिविटी के लक्ष्य और उसकी प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केन्द्रीय सचिव श्रीमती चोपड़ा ने प्रदेश में किये जा रहे पीएम जन-मन योजना के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जनजाति वर्ग को दोहरा लाभ होगा।
केन्द्रीय सचिव श्रीमती चोपड़ा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजनाओं में सेचुरेशन की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने धरती आबा अभियान का लक्ष्य मार्च-2029 तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग गुलशन बामरा, सचिव श्रीमन शुक्ला, सचिव वन अतुल मिश्रा, सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, अपर सचिव नव एवं नवकरणीय ऊर्जा वीरेन्द्र कुमार, संचालक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आशीष वशिष्ठ, संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. सलोनी सिडाना, अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीणविकास दिनेश जैन, संचालक मछुआ कल्याण एम.के. पथरोलिया, उप संचालक किसान कल्याण हरीश मालवीय और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान
बंगाल में भाजपा का हमला, टीएमसी पर जमीन छीनकर घुसपैठियों को देने का आरोप
ईरान में फंसे 3000 भारतीय मेडिकल छात्रों पर संकट, अब सरकार से बड़ी उम्मीद
MP में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना डिलीवरी 250 जन्म प्रमाण पत्र जारी
पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह